Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

हॉकी प्रदर्शनी में दिखी भारतीय हॉकी की विरासत : रानी रामपाल

Posted at: Jul 29 2018 6:20PM
thumb

लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने यहां के फैन सेंट्रल ली वैली केंद्र में लगी हॉकी प्रदर्शनी '5 दशक, 50 चित्र' को देखने के बाद कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय हॉकी की विरासत दिखाई देती है जहां देश के दिग्गज खिलाड़ियों की भेंट की गई जर्सियां उनके लिए प्रेरणा देने वाला कदम है। मेजर ध्यानचंद के परिवार से जुड़े चित्रों को भी इस प्रदर्शनी में खूब पसंद किया गया।
सुनील यश कालरा ने हॉकी म्यूजयिम और कुलदीप अहलावत के साथ मिलकर इसे आयोजित किया है। कालरा प्रो स्पोर्टीफाई के सीईओ हैं और महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने के लिए बरसों से जुटे हुए हैं। उन्होंने इस म्यूजÞयिम को प्रदर्शनी में लगे सभी चित्र भेंट किए।
1974 में महिलाओं के पहले विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तान अंिजदर कौर ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार भी मौजूद थे। अजिंदर कौर ने कहा कि प्रदर्शनी में पिछले 50 वर्षों की महिला हॉकी की स्थिति को बखूबी उभारा गया है। इसके लिए वह आयोजकों की आभारी हैं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।