Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

दो हाथों पर टिका हुआ है ये खूबसूरत पुल, देखें ये तस्‍वीरें

Posted at: Aug 1 2018 4:37PM
thumb

सेंट्रल वियतनाम के दा नांग में बने काऊ वांग पुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। ये पुल इतना खूबसूरत है कि जो भी इन तस्वीरों को देखता है वे इनमें खो जाता है। इस फिल्म को गोल्डन ब्रिज कहा जाता है।
इस पुल को दो हाथों पर टिका हुआ दिखाया गया है और इन दोनों हाथों को भगवान के हाथ की संज्ञा दी गई है। दोनों हाथों को पत्थर के रंग में रंगा गया है।
पुल की बनावट की बात करें तो ये समुद्र तल से 1400 मीटर ऊपर है और इसकी लंबाई 150 मीटर है। इस पुल से हरे पहाड़ तो दिखते ही हैं वहीं जंगल भी साफ दिखता है।
इस ब्रिज को देखने दुनिया भर से हजारों सैलानी आते हैं। एक साल में तैयार हुए इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में किया गया था। ब्रिज के दोनों तरफ लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल भी लगाए गए हैं जो इसके आकर्षण को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाते हैं।
ब्रिज की लोकप्रियता से खुद आर्किटेक्ट भी हैरान हैं क्योंकि दुनियाभर से सैलानी इसे देखने आ रहे हैं। दरअसल सैलानियों का कहना है कि  जब वह इस पर चलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कि वह भगवान के हाथों पर चल रहे हो।
यही कारण है कि इसका नजारा पर्यटकों को अपनी ओर और भी ज्यादा आकर्षित करता है। ब्रिज की एक झलक पाकर लोग इसके दीवाने हो रहे हैं।