ज्योतिष
Posted at: Aug 3 2018 10:10AM
मानव जीवन में एक कॉमन समस्या की अगर बात करें तो वह है धन की कमी। जी हां धन की कमी के अभाव में न जाने कितने ही लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और इसी कमी की वजह से इंसान दूसरों से कर्ज ले लेता है। वैसे तो इंसान के जीवन मे किसी भी चीज का कर्ज अच्छा नहीं होता है।
कर्ज चाहे जिस भी चीज का हो जितनी जल्दी खत्म हो जाए उतना ही अच्छा है। इसे कभी भी बढ़ने नहीं देना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के जीवन में कर्ज इतना ज्यादा बढ़ जाता है की वह ठीक से रह भी नहीं पाते। उनके जीवन से शांति लगभग जा चुकी होती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आज हम आपको कर्ज से मुक्ति के लिए गंगा जल का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद कर्ज चाहे जितना ही बढ़ा क्यों न हो झट से उतर जाएगा।
कर्ज़ से मुक्ति के लिए गंगा जल बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए पीतल के बर्तन में गंगा जल को भरकर अपने कमरे की उत्तर दिशा में रखे। ऐसा करने से सारे कर्ज़ से मुक्ति मिल सकती है।
गंगाजल की वजह से घर में सदेव सुख समृद्धि बनी रहती है। इसी वजह से हमेशा के लिए घर में गंगाजल को भरकर रखना अच्छा होता है। इसे सिर्फ मन्दिर में या कोई पवित्र जगह पर ही रखना अच्छा होता है।
शास्त्र के अनुसार गंगा जल को शिवजी पर रोज़ चढाने से धन प्राप्ति के योग बनते है और साथ ही पैसो की कमी भी दूर हो जाती है। वास्तु दोष होने पर घर में रोज़ गंगा जल का छिडकाव करते रहना चाहिए, जिससे वास्तुदोष बिलकुल खत्म हो जायेगा।