Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

देश में कुश्ती के प्रदर्शन से खुश हैं साक्षी मलिक

Posted at: Aug 3 2018 1:48PM
thumb

मुंबई। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक बीजिंग ओलम्पिक के बाद देश में कुश्ती के प्रदर्शन से खुश हैं। साक्षी ने बुधवार को टाटा मोटर्स और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के बीच हुए तीन साल के करार के दौरान यह बात कही। साक्षी ने कहा कि बीजिंग में सुशील की सफलता के बाद कुश्ती पूरी तरह बदला हुआ खेल बन गया है।
साक्षी ने कहा कि बीजिंग ओलम्पिक के बाद से कुश्ती ने जिस तरह का विकास किया है और जिस तरह की सफलताएं अर्जित की हैं, मैं उससे खुश हूं। करार के तहत टाटा मोटर्स का कामर्शियल व्हीकल्स बिजनेस यूनिट (सीवीबीयू) अगले तीन साल तक भारतीय कुश्ती का मुख्य प्रायोजक होगा।