Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

मूवी रिव्‍यू

‘फन्ने खां’ मूवी रिव्‍यू

Posted at: Aug 3 2018 2:08PM
thumb

स्टारकास्ट: अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, पीहू सैंड, दिव्या दत्ता
डायरेक्टरः अतुल मांजरेकर
 
नई दिल्ली। ‘बॉडी शेमिंग’ जैसे सामाजिक मुद्दे पर बनी और अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, पीहू सैंड, दिव्या दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी ‘फन्ने खां’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘फन्ने खां’ का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। वहीं, राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्म के निर्माता हैं। अनिल कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा है। फिल्म का डारेक्शन भी अच्छा है। 
 
कहानी
 
फिल्म में अनिल कपूर ( प्रशांत) टैक्सी ड्राईवर के किरदार में हैं और उसका 'फन्ने खां' नाम का खुद का म्युजिक बैंड है। प्रशांत की पत्नी कविता (दिव्या दत्ता) है। वहीं राजकुमार राव प्रशांत के खास दोस्त के किरदार में हैं साथ ही वो बेबी सिंह का फैन भी है।
 
बेबी सिंह बड़ी सिंगर है। प्रशांत अपनी बेटी लता (पीहू सैंड) के सपनों को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन प्रशांत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से वो अपनी बेटी के सपने पूरे नहीं कर पा रहा।
 
प्रशांत को लता मंगेशकर के गाने बहुत पसंद हैं इसलिए उसने अपनी बेटी का नाम लता रखा और लता बेबी सिंह जैसी बनना चाहती है। जबकि वो अपनी बेटी को लता जैसा बनाना चाहता है। वहीं प्लस साइज होने की वजह से लता को लगातार बॉडी शेमिंग का शिकार भी होना पड़ता है। 
 
अपनी बेटी के सपनो को पूरा करने के लिए अनिल कपूर राजकुमार राव के साथ मिलकर बेबी सिंह को किडनैप कर लेता है। अब लता आगे चलकर लता मंगेशकर जैसी बनती है या बेबी सिंह जैसी ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा।