Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

लकड़ी के फर्नीचर को दीमक से बचाने के टिप्‍स

Posted at: Aug 7 2018 9:22AM
thumb

घर को सजाने के लिए महंगे फर्नीचर खरीदते हैं, लेकिन अगर इन फर्नीचर में किसी कारण दीमक लग जाए, तो लाखों का नुकसान हो जाता है। ऐसे में इससे बचना भी मुश्किल होता है, लेकिन अब आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप अपने फर्नीचर को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। 
 
अगर घर के फर्नीचर में दीमक लग जाता है, तो उसे तीन से चार दिन के लिए धूप दिखा दें, क्योंकि धूप दीमक की सबसे बड़ी दुश्मन है, जो दीमक को जड़ से मिटा देती है।
 
दीमक लगे फर्नीचर के पास किसी गीली लकड़ी को रख दें। इससे सारे दीमक गीली लकड़ी की खूशबू से उसमें चले जाएंगे। इसके बाद इसे वहां से हटाकर जला दें।
 
दीमक को मार भगाने के लिए नीम का तेल भी एक आसान तरीका है। ये बात अलग है कि ये थोड़ा धीरे काम करता है, लेकिन लगातार प्रयोग करने से ये कम हो जाते हैं।
 
अगर आपके फर्नीचर में दीमक लगा है, तो बोरेक्स या सोडियम बोरेट को दीमक लगी जगह पर लगाए। इससे वह तुरंत खत्म हो जाएंगे। 
 
साबुन के पानी से भी दीमक मर जाते हैं। 4 कप पानी में डिश सोप घोलें और इस घोल को रोज फर्नीचर पर छिड़ने से तक फायदा नजर आने लगता है।
 
सफेद सिरके को दीमक लगे फर्नीचर पर छिड़कने से भी दीमक का कहर कम हो सकता है। 
 
नमक भी एक असरदार नुस्खा है। नमक को पानी में मिलाकर छिड़कने से भी दीमक खत्म होते हैं।