Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

रक्षाबंधन : ये हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Posted at: Aug 8 2018 2:08PM
thumb

सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्योहार। इस बार 26 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन बांधन का शुभ मुहूर्त 11 घंटे 26 मिनट का है। इस रक्षा बंधन पर बहनें सुबह 5:59 मिनट से शाम 17: 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।
 
यह भी कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन के दिन इस बार भद्रा नहीं लग रहा है। इसलिए बहने शाम 5 बजकर 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार रक्षा बंधन के दिन थाली सजाकर भाई की आरती उतारनी चाहिए।  इस मंत्र के साथ रक्षा बंधन मनाई जाती है। 
 
मंत्र 
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
 
अर्थ
जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।