Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

थायराइड की समस्या से आराम दिलाएगा ये उपाए

Posted at: Aug 10 2018 3:18PM
thumb

थायराइड की समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेदिक उपाय है। घर में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद है जो थायराइड की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है। तो आइए जानते हैं क्या है वो घरेलू चीजें जो थाइरॉयड में आराम देगी।

दही और दूध का सेवन हमेशा से ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आपको थाइरायड की प्रॉब्लम से बचना है तो दही और दूध का सेवन अधिक करना चाहिए। दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित मरीज को स्वस्थ रखते हैं।

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि थायराइड को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा अदरक में पोटेशियम, मैग्नीशियम के गुण भी मौजूद होते है जो थायराइड की समस्या से निपटने में मदद करते हैं।

जौ, गेंहू और साबुत अनाजों में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते है। इनके सेवन से थायराइड की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा गेहूं और ज्वार आयुर्वेद में थायराइड की समस्या को दूर करने का बेहतर उपाय है। यह दोनों थायराइड ग्रंथी को बढ़ने से रोकते हैं।