Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

टीवी

नहीं मिल रहा हिना खान को काम

Posted at: Aug 14 2018 10:48AM
thumb

मुंबई। लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' सीजन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फैंस को ध्यान में रखते हुए उनके रोमांच को बढ़ाने का काम कर रही हैं और एक के बाद एक नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। साथ ही मुख्य किरदारों के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। 
 
सीरियल में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समाथान मुख्य भूमिका में होंगे। जिसके बाद फैंस की निगाहें कोमोलिका के किरदार पर थी कि आखिर इस रोल के लिए एकता किसका नाम फाइनल करती हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि हिना खान इस रोल को करने वाली हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। अब एकता कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर स्पष्ट कर दिया कि आखिर कोमोलिका का किरदार कौन निभाएगी।
 
एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ उर्वशी ढोलकिया, क्रिस्टल डिसूजा और अंकिता भार्गव नजर आ रही हैं।  एकता ने इशारे में ही साफ कर दिया है कि वो क्या कहना चाह रही हैं। कैप्शन से साफ झलक रहा है कि आखिर कोमोलिका का किरदार कौन निभाएंगी। बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं और दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हैं।