Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

केले का हलवा

Posted at: Aug 14 2018 1:55PM
thumb

सामग्री :

केले - 4 बारीक कटे हुए 

इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच 

काजू - 7 से 8 कटे हुए 

बादाम - 7 से 8 कटे हुए 

चीनी - 4 बड़े चम्मच 

घी

 

विधि :

केले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर इसमें चीनी डालें। चीनी घुलने तक इसे गैस पर पकाएं। अब चीनी में केले के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। केले को अच्छी तरह मैश कर लें, जब केले अच्छी तरह मैश हो जाएं तो इसमें घी डालें और धीमी आंच पर पकने दें।

कुछ समय बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें और इसके ऊपर से काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। आपका केले का हलवा बनकर तैयार है, अगर आप चाहें तो इसे केसर, पिस्ते से भी सजा सकती हैं।