Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

खेल

इंग्लैंड की इस महिला खिलाड़ी के साथ समय बिता रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

Posted at: Aug 14 2018 2:27PM
thumb

नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी अर्जुन को इंग्लैंड में इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल वाट के रूप में अच्छी दोस्त मिल गई है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी डेनियल और अर्जुन को कई बार साथ देखा गया है। 
श्रीलंका में भारतीय अंडर-19 टीम के लिये पदार्पण करने वाले अर्जुन इन दिनों इंग्लैंड में हैं और मैरिलबोर्न क्रिकेट क्लब(एमसीसी) में ट्रेनिंग कर रहे हैं। युवा आॅलराउंडर को हाल ही में लार्ड्स ग्राउंड पर ग्राउंड्समैन की मदद करने और स्टेडियम के बाहर रेडियो बेचते हुये देखा गया था और सोशल साइट पर उनकी तस्वीर की काफी प्रशंसा हुई थी। 
इंग्लैंड टीम की महिला खिलाड़ी डेनियल ने जब लार्ड्स में अर्जुन को काम करते देखा तो चिल्लाकर कहा कि अपना काम अच्छे से करो। दरअसल डेनियल ने खुद ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्जुन लार्ड्स में ग्राउंड्समैन के साथ काम करा रहे हैं जबकि डेनियल को यह कहते सुना जा सकता है कि अर्जुन अपने ग्रांउड्समैन के काम पर वापिस जाओ। डेनियल ने अपने ट्वीटर पर भी अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन को श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था।