Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

रेलवे ठेका कर्मियों का नहीं होगा शोषण

Posted at: Aug 17 2018 10:36AM
thumb

नई दिल्ली। रेलवे से जुड़ी निजी कंपनियां कर्मचारियों के न्यूनतम मानदेय में कैंची नहीं चल सकेंगी। रेल मंत्रालय ने ठेके पर कार्यरत कर्मियों के लिए पेमेंट पोर्टल तैयार किया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल आगामी 31 अगस्त को इस पोर्टल की शुरुआत करने जा रहे हैं।  रेलवे में निर्माण, मरम्मत, खानपान सेवा, ट्रेन- स्टेशन पर आॅनबोर्ड हाउस कीपिंग, संरक्षा आदि में डेढ़ लाख से अधिक लोग ठेके पर काम कर रहे हैं। इन लोगों को न्यूनतम वेतन से कम पैसा मिलता है।