Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

इन व्यंजनों का भोग लगाकर करें गौरी पुत्र गणेश को प्रसन्न

Posted at: Sep 12 2018 12:56PM
thumb

देशभर में भगवान गणेश के भक्तों ने बड़े धूमधाम से गणेशोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। हर जगह ये त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं, उनके पूजन में कई प्रकार के पकवान चढ़ाए जाते हैं, जिसमें सबसे पहला पकवान, जो हर किसी की जुबान पर रहता है, वो है मोदक। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद है और इसी वजह से उन्हें मोदकप्रिय भी कहा जाता है। पूजा के दौरान एक प्लेट में मोदक के 21 टुकड़े रखकर उन्हें भोग लगाने का विधान है। भगवान को भोग चढ़ाने के बाद प्रसाद सभी भक्तों को दिया जाता है। दबंग दुनिया पाठकों के लिए यहां बता रहा है विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए किस राशि के जातक को कौन-से लड्डू का भोग लगाना चाहिए। 
इन व्यंजनों का भोग लगाकर करें गौरी पुत्र को प्रसन्न
इन दिनों मिठाई की दुकानों में भी अलग-अलग प्रकार के मोदक और लड्डू दिखाई देते हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के भक्त 11 दिन तक उन्हें प्रसन्न करने के लिए फल-फूल, प्रसाद और भिन्न प्रकार का भोग लगाते हैं। इसी के साथ हम यहां आपको बताते हैं, वो ऐसे कौन से व्यंजन हैं, जिनका भोग लगाकर बप्पा को प्रसन्न किया जा सकता है।
मोदक
भगवान गणेशजी को मोदक बहुत लोकप्रिय हैं और इसी वजह से उन्हें मोदकप्रिय भी कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन बप्पा को खुश करने के लिए उनके भक्त  मोदक चढ़ाते हैं।
पूरन पोली -श्रीखंड
पूरन पोली भगवान गणेश को चढ़ाने वाले भोग में सबसे खास है। इसे मैदे से तैयार किया जाता है, जिसमें मीठी दाल और गुड़ भरा जाता है। श्रीखंड बहुत फेमस भारतीय स्वीट डिश है, जिसे दही से तैयार किया जाता है। मिठाई के ऊपर ड्राय फ्रूट्स और किशमिश भी होती है।
केले का शीरा
केले का शीरा बनाना काफी सरल है, जिसे आमतौर पर भगवान गणेशजी को भोग लगाया जाता है।
मोतीचूर के लड्डू
मोदक के अलावा भगवान गणेशजी को लड्डू पसंद हैं। गणेशजी को भोग में मोतीचूर के लड्डू भी चढ़ाए जाते हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं।
मेदू वड़ा
मेदू वड़ा एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है। गणेश चतुर्थी के मौके पर वहां के लोग भगवान को ये स्वादिष्ट वड़ा भोग लगाते हैं। एक पारंपरिक साउथ इंडियन खीर है। चावल को दूध में डालकर पकाया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए गुड़, नारियल और इलायची डाली जाती है।
रवा पोंगल
रवा पोंगल घी से तैयार किया जाता है। यह दक्षिण भारत का फेवरेट नाश्ता है।
सातोरी
यह महाराष्ट्रीयन मीठी ब्रेड है, जिसे खोवा, घी, बेसन और दूध से तैयार किया जाता है।
कोकोनट राइस
दक्षिण भारत में भगवान गणेशजी को कोकोनट राइस का भोग भी चढ़ाया जाता है। गणेश उत्सव के हर दिन भगवान के भक्त उन्हें नए-नए पकवान और मिठाइयों का भोग लगाते हैं। हालांकि भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाया जाता।