Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

तापसी के साथ काम नहीं करेंगे सिद्धार्थ

Posted at: Sep 17 2018 12:57PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तापसी पन्नू की जोड़ी अभी सिल्वर स्क्रीन पर नजर नही आयेगी।  बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक फनी लवस्टोरी होगी।
 
फिल्म के लिए अनुराग ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तापसी पन्नू का चयन किया था। यदि सब कुछ सही रहता तो यह एक फ्रेश जोड़ी होती। पहले दोनों सितारों ने फिल्म के लिए हामी भर दी थी। सिद्धार्थ ने अब यह फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ के पास डेट्स नहीं हैं। 
 
सिद्धार्थ फिल्म से बाहर हो गए है।  उन्हें फिल्म की डेट्स देने में परेशानी आ रही है। अनुराग अब फिल्म के लिये किसी अन्य सितारे की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए अर्जुन कपूर से बातचीत की जा रही है लेकिन उन्हें भी डेट्स की ही समस्या आ रही है।