Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

दामाद ने की ससुर की हत्या

Posted at: Sep 17 2018 6:55PM
thumb

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में कोल्हापुर के इचलकरंजी इलाके में सोमवार सुबह दामाद ने तेज धारदार हथियार से ससुर की हत्या कर दी और दो अन्य महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इचलकरंजी कस्बा के जवाहरनगर का संदिग्ध आरोपी अजीत बालसो पाटिल ने पत्नी और उसके परिवार वालों के प्रतिदिन के झगड़े से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया।
आरोपी ने ससुर, सास, पत्नी और बेटी पर तेज धारदार हथियार से हमला किया था। इस घटना में ससुर धोंडीराम मारूती रावन (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सास राधा रावन और पत्नी रूपाली गंभीर रूप से जख्मी हैं उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरापी ने लड़की पर भी हमला किया था लेकिन वह बच गई। हमला करने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।