Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी नायरा की ''सास''

Posted at: Sep 19 2018 11:17AM
thumb

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, पारुल जल्द ही चिराग ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरें है कि पारुल 12 दिसम्बर, 2018 को मुंबई में चिराग के साथ शादी करेंगी। पारुल और चिराग काफी सादगी के साथ एक दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले है।
 
दोनों बिना किसी धूम धड़ाके के कोर्ट मैरीज करेंगे। शादी के बाद पारुल के उत्तर प्रदेश में स्थित होमटाउन में रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। इसके बाद मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। पारुल और चिराग की मुलाकात तीन साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद पिछले साल ही दोनों के परिवार वाले मिले और इनके रिश्ते को घरवालों की हरी झंडी भी मिल गई। पारुल इन दिनों सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सुवर्णा का किरदार निभा रही हैं।