विदेश
Posted at: Sep 19 2018 11:47AM
मॉस्को। रूस ने सीरिया के नजदीक रूसी सैन्य विमान को गिराने को लेकर मॉस्को में इजरायली राजदूत को तलब किया। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके मंत्रालय ने सीरिया के नजदीक हुई इस घटना के सिलसिले में इजरायली राजदूत को तलब किया है। रूस के सैन्य विमान को सीरिया की विमाननाशक प्रणाली का उपयोग करके गिराया गया लेकिन रूस के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में उड़ रहे इजरायल के लड़ाकू विमान को रूसी लड़ाकू विमान को गिराने के जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल ने हालांकि अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।