Thursday, 02 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

प्रतियोगिता में दौड़ते समय गिरकर छात्र की मृत्यु

Posted at: Sep 19 2018 8:15PM
thumb

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा के कोतवाली क्षेत्र में एक कालेज में बुधवार को 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के चयन की दौड़ में दौड़ते समय छात्र की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार फातिमा इण्टर मीड़एिट कालेज परिसर में ग्यारहवी कक्षा के छात्र आदित्य पाठक (20) विद्यालय परिसर के मैदान में 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के चयन के लिए दौड़ते समय गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ड़ाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।