Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

शौच के लिए गए व्यक्ति की हत्या

Posted at: Sep 19 2018 8:20PM
thumb

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह शौच के लिए गए एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनियर बाईपास  के पास आज सुबह शौच करने गए एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की तथा इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है। शिवपुरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुरेश चंद्र दोहरे ने यह जानकारी देते हुए मृतक का नाम रमेश ओझा (50) बताया है। वह मनियर क्षेत्र में एक मकान में किराए से रहता था।