Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सब इंजीनियर एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted at: Sep 19 2018 10:02PM
thumb

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के सब इंजीनियर को आज लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक एच पी चौधरी ने बताया कि एनवीडीए में पदस्थ सब इंजीनियर संदीप अवस्थी ने बिल पास करने के लिए नीलेश गौतम नामक एक ठेकेदार से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत नीलेश ने लोकायुक्त को दी। इसके बाद दोपहर नीलेश गौतम रुपए लेकर हाथीताल कालोनी हाउंिसग बोर्ड कार्यालय के सामने पहुंचा। जहां पर सब इंजीनियर संदीप अवस्थी पहले से खड़े थे। नीलेश से एक लाख रुपए लेकर संदीप ने जैसे ही अपनी जेब में रखे तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।