प्रदेश
Posted at: Sep 19 2018 10:04PM
शामली। उत्तर प्रदेश में शामली की थानाभवन पुलिस ने थानपुर पुलिया के पास मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों को गिरफतार कर उनके पास से दस लाख चार हजार रूपए बरामद किए है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात इन बदमाशों को पुलिस ने रोका तो फायर शुरू कर दिए। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो बदमाश इरफान घायल हो गया।
घायल बदमाश एवं उसके साथी शहजाद को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, 7 खोखा, 8 जीवित कारतूस, 2 मोटर साइकिल और चोरी के 10 लाख 4 हजार रूपए बरामद हुए। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बरामद रूपये ग्राम कुण्डाकला थाना गंगोह सहारनपुर में हामिद के यहॉ से अपने अन्य साथियों के साथ की चोरी के हैं। जिसके संबंध में थाना गंगोह पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों को जेल भेजा गया।इनमें इरफान जिला मुजफ्फरनगर तथा श्हाजाद सहारनपुर का रहने वाला है।