Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में महिला प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

Posted at: Sep 20 2018 5:52PM
thumb

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका क्षेत्र में एक महिला प्रोप्रॉटी डीलर एवं उसके कार चालक को बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करौंदी इलाके की नंदनगर कॉलोनी निवासी नीतू त्रिपाठी बुधवार देर रात कैंट इलाके में स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रही थीं। उनकी कार कॉलोनी के करीब पहुंचीं कि तभी पहले से घात लगाये बदमाशों ने उन्हे निशाना बना कर गोलीबारी शुरु कर दी। इस जानलेवा हमले में उन्हें कई गोलियां लगीं जिससे गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक सुमित गुप्ता को एक गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।