Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

इंडिगो विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Posted at: Sep 21 2018 10:12AM
thumb

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ए 361, अ 320  की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इंडिगो का विमान मुंबई से अहमदाबाद की उड़ान पर था। पायलट के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के बाद टायर बस्ट की दिक्कत आई थी।
 
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी गई जिसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो की विमान में कुल 185 यात्री सवार थे। टायर बस्ट की शिकायत मिलने के बाद पायलट ने अहमदाबाद एटीसी से संपर्क साधा और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।