Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

खेल

खेल रत्न के लिए कोशिश जारी रहेगी: बोपन्ना

Posted at: Sep 22 2018 5:14PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय युगल विशेषज्ञ टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना अर्जुन अवार्ड मिलने को सपना पूरा होना जैसा मानते हैं और उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए उनकी कोशिशें जारी रहेंगी। अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए 38 वर्षीया बोपन्ना का नाम खेल रत्न के लिए भी भेजा गया था लेकिन एशियाई खेलों में युगल स्वर्ण जीतने वाले बोपन्ना को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया।
ये पुरस्कार 25 सितम्बर को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किये जाएंगे। बोपन्ना यह पुरस्कार लेने के लिए खुद राष्ट्रपति भवन में मौजूद नहीं रहेंगे क्योंकि उस समय वह चीन में एक टूर्नामेंट चेंगदू ओपन में खेल रहे होंगे। बोपन्ना ने कहा अर्जुन पुरस्कार के लिए मेरा इन्तजार लम्बा रहा लेकिन यह पुरस्कार मेरे लिए काफी मायने रखता है। जब पिछले वर्ष मुझे इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया था तो मेरा जैसे दिल ही टूट गया था। इसलिए इस बार मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने साथ ही कहा मैं अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा ताकि मेरे नाम पर खेल रत्न के लिए विचार किया जा सके।