Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बलिया में ताजिया में करंट उतरा तीन मरे

Posted at: Sep 22 2018 6:09PM
thumb

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में जिंदापुर गांव में मोहर्रम पर्व के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिंदापुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार देर रात शेखपुर ग्राम में ताजिया दफन करने जा रहे थे कि जिंदापुर ग्राम में ईदगाह के समीप ताजिया विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में झुलसकर इमरान खान (16) , सलीम (18) व शनि खान(22) की मौत हो गई , जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सिकंदरपुर इलाके में मातम पसरा हुआ है।