Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

चक्रवात आगे बढा, नमी बढने से हल्की वर्षा की संभावना

Posted at: Sep 22 2018 8:47PM
thumb

रायपुर। छत्तीसगढ़ से चक्रवात के आगे बढने के कारण समुद्री तट से नमी युक्त हवा आ यही है, इसके चलते कई जगहों पर हल्की वर्षा और बौछारें पडने की संभावना है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ भें 'डाय' चक्रवात के कारण मानसून सक्रिय रहा।इसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभागों में कई स्थानों में भारी वर्षा हुई है। साथ ही तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में आगामी 24 घंटे के दौरान बालोद, डोंडीलोहारा, खैरागढ़ -9 सेमी, छुरिया -8 सेमी, कुरुद, मगररोड, पाटन, गुंडरदेही, छुईखदान, भोपालपट्टनम, अंबागढ़ चौकी, बकावन्ड,माकड़ी-7 सेमी, डोंगरगाव, बस्तानार, -6 सेमी, बेरला, भैरमगढ़, साजा, कुंआकोंडा, पिथौरा, गंडई, कटेकल्याण -5 सेमी, तिल्दा, धभधा , कवर्धा, लोरमीझ्र4 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग जारी पूर्वानुमान के अनुसार यहां अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।