Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कांग्रेस ने किसानों के साथ वादे क्यों नहीं निभाए : मोदी

Posted at: Sep 22 2018 9:34PM
thumb

जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान शुरू करते हुए कांग्रेस पर किसानों के साथ किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं करने का शनिवार को आरोप लगाया। मोदी ने यहां ओडिशा की सीमा से सटे जांजगीर चांपा जिले में अटल विकास यात्रा में विशाल कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता की वजह से ऐसा नहीं हो सकता है पर छत्तीसगढ़ के लोग समझदार हैं और वे जानते हैं कि राज्य के विकास में योगदान देना है। मोदी ने कहा तमाम आरोपों, अफवाहों और आशंकाओं के बीच और कमर के नीचे प्रहार करने के बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं डिगी। राज्य के लोगों में लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा है और वे पूर्ण बहुमत की सरकार का महत्व जानते हैं।