Thursday, 09 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

रेवाड़ी गैंगरेप के दोनों मुख्य आरोपी हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार

Posted at: Sep 23 2018 4:53PM
thumb

नई दिल्‍ली। हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। बता दें दोनों आरोपियों पंकज और मनीष को पुलिस ने बीती रात हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मास्टरमाइंड नीशू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपी पंकज, मनीष औऱ नीशू को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप को अंजाम देने वाले इन दोनों दरिंदों को मामले की जांच कर रही SIT की टीम ने देर रात महेंद्रगढ़ के सतनाली से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि 12 सितंबर को रेवाड़ी के नया गांव की 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप केस के इन आरोपियों की तलाश में पुलिस बीते कई दिनों से दबिश दे रही थी। निशू के अलावा इस केस में दो अन्य आरोपियों डॉक्टर संजीव और ट्यूबवेल मालिक दीन दयाल को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बता दें कि पीड़ित लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक करीब दर्जनभर लोगों ने 8 घंटे तक रेप किया। हालांकि, एफआईआर में अभी सिर्फ तीन आरोपियों का नाम ही है। डॉक्टर के पहुंचने तक पीड़िता का ब्लड प्रेशर काफी लो हो चुका था। पीड़िता की हालत में पहले से काफी सुधार है ।