Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

चौहान से मिला राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का प्रतिनिधि मंडल

Posted at: Sep 23 2018 5:45PM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहां मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश से प्यार करने वाला मंच है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है। अगले चार वर्षों में हर गरीब को आवास उपलब्ध करवाया जायेगा। संबल योजना का लाभ हर गरीब को दिया जा रहा है। राज्य सरकार का मिशन गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी फारूख खान और एस.के.मुददीन भी उपस्थित थे।