Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

दो इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार

Posted at: Sep 23 2018 5:49PM
thumb

जगदलपुर। छत्तीसगढ के सुकमा जिले में एक-एक लाख के दो नक्सली सहित 6 नक्सलियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सलियों में दो महिलायें भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय रिजर्ब पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दूसरी बटालियन और जिला बल की संयुक्त पार्टी गादीरास थाना क्षेत्र के बोड़को के जंगलों की ओर निकली थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीण फोर्स को देखते ही भगाने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में ग्रामीणों ने नक्सली संघठन में काम करने की बात कही, तस्दीक के बाद इन 6 नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया गया। पकड़े गए नक्सलियों में मड़कम लखा, रवा लखा, वेट्टी हूँगा, इंडो राजू, इंडो पेज्जे और कलमू हुर्रे शामिल हैं। इनमें मिलिशिया सदस्य मड़कम लखा और सीएनएन सदस्य कलमू हुर्रे पर राज्य सरकार ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। ये सभी ग्राम बोड़को के खासपारा के रहने वाले हैं और इन पर ग्राम पेरिया के ग्रामीण कमलू देवा की हत्या का आरोप है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।