Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

देश

दिल्ली की सभी लोकसभा सीटें फिर जीतेगी भाजपा : शाह

Posted at: Sep 23 2018 6:52PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया है कि 2019 के आम चुनाव में उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर फिर कब्जा करेगी। शाह ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में 'पूर्वांचल महाकुंभ' को संबोधित करते हुए कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल, दोनों को बताना चाहता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत रही है।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने पूर्वांचल के लोगों के साथ कभी न्याय नहीं किया। कांग्रेस अब महागठबंधन की नीति पर चल रही है लेकिन इस महागठबंधन का मकसद सिर्फ 'मोदी हटाओ' रह गया है। इसके ठीक विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबी हटाओ, भुखमरी हटाओ, असुरक्षा हटाओ की नीति है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती है और देश को पार्टी से बड़ा समझती है। उन्होंने केजरीवाल पर भी हमला किया और कहा पूर्वांचल के लोगों का जो कुंभ मेरे सामने है उससे श्री केजरीवाल को समझ लेना चाहिए कि लोग उनके काम से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल का सिर्फ एक ही मंत्र रह गया है, झूठ बोलना, जोर से बोलना, सार्वजनिक बोलना और बार बार बोलना।