Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

केजरीवाल की अमित शाह को बहस की चुनौती

Posted at: Sep 23 2018 8:05PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल पर काम नहीं करने और इससे दिल्ली की जनता के नाराज होने संबंधी बयान पर श्री केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष को खुले मैदान में बहस करने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में जितना काम उन्होंने किया है उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता है। दिल्ली की जनता की सेवा का जितना अधिकार उन्हें मिला है उसके अनुरूप उनकी सरकार ने पूरा काम किया है

और इसके लिए वह श्री अमित शाह को रामलीला मैदान में वाद विवाद के लिए आमंत्रित करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने रामलीला मैदान में रविवार को 'पूर्वांचल महाकुंभ' में विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा था कि केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया है और इससे दिल्ली की जनता उनसे खुश नहीं है। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए ट्वीट किया "आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे -  सफाई  और पुलिस, आपने दोनों का बेड़ा गर्क कर दिया, ना आपसे दिल्ली की सफाई होती है और ना पुलिस संभलती है। उन्होंने कहा "हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की जÞम्मिेदारी दी थी। इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है।