Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

फतेहपुर में महिला प्रधान की गर्भवती बेटी की गोलीमार कर की हत्या

Posted at: Sep 23 2018 8:06PM
thumb

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रंजिश के चलते महिला प्रधान की हत्या करने गए हत्यारों ने उसकी गर्भवती बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने यहां बताया कि खखरेरू क्षेत्र के बरहटा गांव निवासी शमीम बानों के बेड पर उसकी गर्भवती बेटी सेबा उर्फ साबिया सो रही थी। हत्यारे प्रधान की हत्या करने आए थे और गलती से वहा सो रही सेबी को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका का सौहर तौसीफ अहमद पाकिस्तान में रह रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।