Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कुंड में डूबने से दो छात्रों की मौत

Posted at: Sep 23 2018 8:07PM
thumb

इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर जिले की महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बामनिया कुंड में नहाते समय डूबने से दो छात्रों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदौर के एक महाविद्यालय में अध्यनरत पांच छात्र आज यहाँ पिकनिक बनाने आये थे। इसी दौरान कुंड में नहाते समय पानी में डूब जाने से सुखलिया के निवासी आनंद राय (23) और अलीराजपुर के निवासी वैभव सिंह (21) की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।