Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

दुबई में आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे महंगा जूता

Posted at: Sep 26 2018 10:21AM
thumb

दुबई। जूते तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या अबतक दुनिया का सबसे महंगा जूता देखा है। दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह लग्जरी जूता हीरों और असली सोने से बना है। इस जूते को डिजाइन करने और बनाने में 9 महीने का वक्त लग गया। 
 
इस जूते को 'पैशन डायमंड शू' नाम दिया गया है। इसकी कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपये में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरों लगे हुए हैं। इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। जदा दुबई हीरे वाले जूते बनाने के लिए मशहूर है। दुनिया के एकमात्र 7 स्टार होटेल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा।