Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

मोदी सरकार उद्योगपतियों की सरकार- राहुल

Posted at: Oct 16 2018 8:12PM
thumb

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों की सरकार है। गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की गरीब किसान, बेरोजगार जनता को पूरी तरह धोखा देते हुए अडानी और अम्बानी के लिए पूरी सरकार लगा दी है। उन्होंने कहा की मोदी पूरी तरह देश चलाने में नकारा साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा और उनके लिए और कई योजनाएं बनकर फायदा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जो कहते है उसे करके दिखाते हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, मप्र चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया। इसके बाद श्री गांधी सबलगढ़ के लिए रवाना हो गए।