Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

इस बार दो दिन तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, सोना खरीदना माना जाता है शुभ

Posted at: Oct 30 2018 10:39AM
thumb

दीपावली या इससे पहले पुष्य नक्षत्र का आना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमें बाजारों में जमकर खरीदी की जाती है। साथ ही इस दिन धन की पूजा करने का भी विधान है। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन तक रहेगा, शहर में बाजार सज गए है। इस बार पुष्य नक्षत्र 31 अक्टूबर, बुधवार को आ रहा है। चूंकि पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं और इस बार यह भगवान श्रीगणेश के दिन बुधवार को आ रहा है, इसलिए यह विशेष शुभकारक योग का निर्माण कर रहा है। पुष्य नक्षत्र 30 अक्टूबर रात 3 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 31 अक्टूबर की रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। 
 पं. सजय शिवशंकर दवे के अनुसार  पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में किया काम पूरी तरह से फ लदायी होता है। इस बार 31 अक्टूबर बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। इस दिन खरीदारी, भूमि पूजन, लेन देन करना शुभ माना जाता है। यह 28 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र है और 12 राशियों में एकमात्र कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है।
पुष्य नक्षत्र के सभी चरणों के दौरान चंद्रमा अन्य किसी राशि का स्वामी नहीं है इसलिए पुष्य नक्षत्र को सुख शांति व धन संपत्ति के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा है। पुष्य गुरुवार 31 अक्टूबर को सुबह 4 बजे तक रहेगा। वहीं गुरुवार को सांयकाल में गुरु प्रधान मीन लग्न पड़ रहा है। शाम 6. 20 से 8. 30 बजे तक स्थिर प्रकृति का वृषभ लग्न पड़ रहा है, जो खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है। 
इस दिन सोने की खरीदी का है अधिक महत्व पुष्य
नक्षत्र में सोने की खरीदारी का अधिक महत्व है। लोग इस दिन सोने इसलिए खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है। यह नक्षत्र स्वास्थ्य के लिए भी विशेष महत्व रखता है। पुष्य नक्षत्र पर शुभ ग्रहों का प्रभाव होने पर यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को समाप्त करने में सक्षम होता है।  इस दिन सप्तमी के साथ पुष्य नक्षत्र की युति हो रही है।  साथ ही शुक्र तारा उदय हो रहा है।