Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

पहले ही दिन ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' ने बनाए ये रिकॉर्ड

Posted at: Nov 9 2018 12:45PM
thumb

मुंबई। अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज हो गयी है। फिल्म को नेगेटिव रिपॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने पहले ही दिन सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ और आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड को तोड़ेगी।
 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉलीवुड की पहली 400 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। मनोरंजन ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि यह फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है।
 
इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। इसके साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई। वहीं आपको बता दें कि सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ 5700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी। वहीं दंगल 5300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी।
 
आपको बता दें कि फिल्म दंगल ने आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म ने 387 करोड़ कमाए थे। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही है। अब  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर ये कयायस लगाए जा रहे हैं कि यह दंगल का रिकॉर्ड तोड़गी।
 
आपको बता दें कि विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन वाली इस फिल्म ने भी जबरदस्त कारोबार किया था और फैंस के दिलोदिमाग तक ये फिल्म छा गई थी। इस फिल्म ने 284.27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।  ऐसे में कहा जा रहा है कि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान  भी असर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकता है। 
 
ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' ने स्क्रींस की संख्या के मामले में शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को 6000 के आस-पास स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया था। निर्माण और प्रचार-प्रसार की लागत लगाकर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 200 करोड़ से अधिक की फिल्म है। खबरें यह भी आ चुकी हैं कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के दर्शकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि फिल्म के टिकटों के दाम बढ़ाए गए हैं। टिकटों के बढ़े दाम से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ेगा। 
 
आपको बता दें कि, 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का बजट 240 करोड़ है। 220 करोड़ लागत और 20 करोड़ प्रमोशन का खर्च है। उस हिसाब से पहले वीकेंड में ही यह फिल्म रिकवर कर लेगी। 150 करोड़ तो पहले ही सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के जरिये आ चुके हैं। बचे 90 करोड़ के हिसाब से पहले ही वीकेंड में ब्रेक इवेन प्वांइट पर पहुंच जाएगी। डिजिटल राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। पहले फिल्म सैटेलाइट पर आयेगी, उसके बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी।