Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

सुकून की नींद चाहिए तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Posted at: Nov 9 2018 12:46PM
thumb

वास्तु के अनुसार नींद किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए बेडरुम को वातावरण ऐसा हो कि आप चैन की नींद सो सके। इसके अलावा भी आप कुछ ऐसे नियम अपना सकते हैं जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा पाकर अपने अगले दिन को भी अच्छा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में
सही दिशा में सोएं: रात को पूर्व दिशा की तरफ पैर करके सोने से नाम और पैसे में वृद्धि होती है। उत्तर दिशा में पैर करके सोने से आपके सुख में वृद्धि होती है। अगर आप दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके सोते हैं तो आपको कभी भी चैन की नींद नहीं आएगी। आपके दिमाग में बुरे विचार आएंगे। इसके अलावा आपको सीने में भारीपन की भी शिकायत भी हो सकती है। 
पैर धो कर सोएं: वास्तु के अनुसार ऊर्जा और पैरों में एक संबंध है। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि अगर आप पैरों को धोते हैं तो ऊर्जा वहीं रहती हैं। कहीं और नहीं जाती है। इसके साथ ही आप पैरों में तेल भी लगाएं। इससे आप अगले दिन और अच्छे से और बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
रात को अपने ईश्वर का ध्यान करें:  वास्तु के अनुसार रात को ईश्वर का ध्यान करके सोएं । उनसे अपने अच्छे जीवन की कामना करें। इससे आपको अगले दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है यही नहीं इसके अलावा आप अपने जीवन के बारे में भी सकारात्मक चीजें सोचकर सोएं।