Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 70 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Posted at: Nov 10 2018 10:09AM
thumb

देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से  एक-दूसरे में सेंध लगाने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
 
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में देहरादून कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और हाई कोर्ट अधिवक्ता परिषद महासचिव रहे पृथ्वी चौहान, व्यापार कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज मैसौन सहित कई अधिवक्ताओं-कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।