Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

मनीषा कोइराला ने लिखी अपनी पहली किताब

Posted at: Nov 12 2018 10:34AM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने एक किताब लिखी है। मनीषा कोईराला ने अपने संघर्षों एवं निजी बातों को 'हील्ड' नामक पुस्तक में बयां किया है।
 
मनीषा कोईराला ने  किताब के मुखपृष्ठ के साथ ट्वीट किया, कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है। मनीषा ने नीलम कुमार के साथ इस किताब को लिखा है। किताब का उपशीर्षक है 'कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी। मनीषा ने हाल में संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म 'संजू' में काम किया है।