Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सागर जिले की आठ सीटों पर 110 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर

Posted at: Nov 14 2018 7:34PM
thumb

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद मध्यप्रदेश के सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर एक सौ दस उम्मीदवार अब चुनाव मैदान पर हैं। इनमें बीना से सबसे कम तथा खुरई में सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान पर हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नामवापिसी के आखिरी दिन निर्धारित समय में नामांकनपत्र वापिस लेने के लिए अभ्यर्थी रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष पहुंचे। बीना में नाम वापिसी के बाद 6 और खुरई में 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए है।

वहीं सुरखी में 13, देवरी में 8, रहली में 14, नरयावली में 7, सागर में 20, और बंडा में 15, उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने और संवीक्षा के बाद सागर जिले की 8 सीटों पर 148 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र सही पाए गए थे। जिनमें से आज 38 नामांकन पत्र वापिस ले लिए गए। सागर विधानसभा क्षेत्र में 31 नामांकन पत्रों में से 3 नामांकन पत्र जांच के उपरांत निरस्त कर दिए गए थे। शेष 28 मान्य नामांकन पत्रों में से 8 अभ्यथिर्यों ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं।