Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बलिया में करंट की चपेट में आकर दो युवको की मृत्यु

Posted at: Nov 14 2018 7:49PM
thumb

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के सदर क्षेत्र में  छठ पूजा के दौरान करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि रामपुर महावल गांव निवासी अमित यादव (19) तथा आतिश गोंड मंगलवार देर शाम छठ पूजा के लिए बिजली के तारों को जोड़ रहे थे। इस बीच दोनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे युवको को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार को दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।