Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

गोण्डा में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या

Posted at: Nov 14 2018 7:51PM
thumb

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा के कौड़यिा क्षेत्र में रास्ते पर लगाये जा रहे खडण्जे के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि दुबहा बाजार में रास्ते में खडण्जा लगाने को लेकर पड़ोसी मनीराम और मजरूबो के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।

इस दौरान मनीराम पक्ष के लोगों ने मजरुबो पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए। गंभीर रुप से घायल मजरुबों की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन लोगों का का उपचार कराया जा रहा है।  इस सिलसिले में पांच लोंगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम दर्ज कराया गया है। पुलिस  आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद मौके पर ?तिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।