Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कर्मचारियों के बीच झगड़ा, गोदाम में लगाई आग

Posted at: Dec 3 2018 6:48PM
thumb

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिला में भिवंडी के राहानल गांव में सोमवार को गोदाम कर्मचारियों के बीच आपसी झगड़े में गोदाम आग लगा दी गई। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग बुझाने के लिए चार से पांच दमकल की गाडियों के साथ कर्मचारियों को भेजा गया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों के दो समूह में झगड़ा होने के बाद गोदाम में आग लगा दी गई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस थाने में पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।