Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

महाराष्ट्र : रत्नागिरी में अमोनिया गैस लीक - 14 लोग अस्पताल में भर्ती

Posted at: Dec 4 2018 6:04PM
thumb

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक रासायनिक संयंत्र से अमोनिया गैस लीक होने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना मुंबई से करीब 330 किलोमीटर दूर रत्नागिरी के लोटे परशुराम इलाके के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
जहरीली गैस लिटमस ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र से लीक हुयी जब कर्मचारी संयंत्र के अंदर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गैस आसपास के इलाकों में फैल गयी। उन्होंने बताया कि गैस लीक से प्रभावित इलाकों में रहने वाले 14 लोगों ने चक्कर आने, उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत की जिसमें छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।