Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला फौजी गिरफ्तार

Posted at: Dec 8 2018 10:16AM
thumb

नई दिल्ली। बुलंदशहर में भीड में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस नो गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाले फौजी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने गिरफ्त में लिया है। एसटीएफ की टीम फौजी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार फौजी ने जिस हथियार से इंस्पेक्टर को मारा था, उसकी तलाश में टीम फौजी को बुलंदशहर भी ले जाएगी।
 
मालूम हो कि जैसे ही वीडियो में यह जानकारी मिली कि छुट्टी पर घर आए फौजी ने ही इंस्पेक्टर को गोली मारी तो वह जम्मू भाग गया। इसके बाद तुरंत बाद ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम को लगाया गया। फौज को जैसे ही जानकारी मिली कि उनका जवान हत्या करके आया है तो उस पर निगरानी शुरू कर दी और उसे बाहर जाने पर पाबंदी भी लगी थी। मौके पर एटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।