Wednesday, 17 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

आज से पांच गुना महंगा होगा ताजमहल देखना

Posted at: Dec 10 2018 11:23AM
thumb

आगरा। ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। सोमवार से ताजमहल में टिकट दर की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब 50 रुपए की जगह ताजमहल का दीदार करने के लिए घरेलू पर्यटकों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे, जबकि विदेशी नागरिकों को अब 1300 रुपए देने होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए ये नई टिकट व्यवस्था लागू की जा रही है। 200 रुपए का अतिरिक्त शुल्क शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुंबद तक जाने के लिए लगाया गया है।