Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

देश

हज 2019 में बड़ी संख्या में जाएंगी मुस्लिम महिलाएं!

Posted at: Dec 10 2018 11:26AM
thumb

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यहां कहा कि हज 2019 में भारत से  मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के बिना बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर जाने की उम्मीद है। नकवी ने यहां विभिन्न राज्यों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि अभी तक लगभग 2000 मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया है और इसमें संख्या अभी और बढ़ सकती है।