Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

एमपी : बच्‍ची से रेप के बाद हत्‍या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

Posted at: Dec 10 2018 6:18PM
thumb

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की एक अदालत ने एक बालिका से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले के एक अभियुक्त को आज दोषी पाए जाने पर फांसी की सजा सुनाई। जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश माधुरी राज लालजी की अदालत में इस मामले की सुनवाई की गयी, जिसमें छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी श्याम सिंह को फांसी की सजा से दंडित किया गया।
आरोपी ने छह माह पूर्व इस वारदात को अंजाम दिया था। अभियोजन के अनुसार 5 जून 2018 को आरोपी श्याम सिंह (22) ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र चरगंवा ग्राम की एक बालिका से रेप बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को एक बोरे में बंद कर शव को एक कुएं में फेंक दिया था।